जय सन्तोषी माता आरती (Jai Santoshi Mata Aarti)

6
803
Top Ad

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सुन्दर चीर सुनहरी,
मां धारण कीन्हो ।
हीरा पन्ना दमके,
तन श्रृंगार लीन्हो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

गेरू लाल छटा छबि,
बदन कमल सोहे ।
मंद हंसत करुणामयी,
त्रिभुवन जन मोहे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

स्वर्ण सिंहासन बैठी,
चंवर दुरे प्यारे ।
धूप, दीप, मधु, मेवा,
भोज धरे न्यारे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

गुड़ अरु चना परम प्रिय,
तामें संतोष कियो ।
संतोषी कहलाई,
भक्तन वैभव दियो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

शुक्रवार प्रिय मानत,
आज दिवस सोही ।
भक्त मंडली छाई,
कथा सुनत मोही ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

मंदिर जग मग ज्योति,
मंगल ध्वनि छाई ।
विनय करें हम सेवक,
चरनन सिर नाई ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

भक्ति भावमय पूजा,
अंगीकृत कीजै ।
जो मन बसे हमारे,
इच्छित फल दीजै ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

दुखी दारिद्री रोगी,
संकट मुक्त किए ।
बहु धन धान्य भरे घर,
सुख सौभाग्य दिए ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

ध्यान धरे जो तेरा,
वांछित फल पायो ।
पूजा कथा श्रवण कर,
घर आनन्द आयो ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

चरण गहे की लज्जा,
रखियो जगदम्बे ।
संकट तू ही निवारे,
दयामयी अम्बे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ॥

सन्तोषी माता की आरती,
जो कोई जन गावे ।
रिद्धि सिद्धि सुख सम्पति,
जी भर के पावे ॥

जय सन्तोषी माता,
मैया जय सन्तोषी माता ।
अपने सेवक जन की,
सुख सम्पति दाता ॥

अन्य आरती संग्रह :

श्री शनि देव जी की आरती / lyrics हिन्दी में : आरती कीजै नरसिंह कुंवर की

श्री गणेश जी आरती / lyrics हिन्दी में  : जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा

संतोषी माता की आरती / lyrics हिन्दी में  : जय सन्तोषी माता आरती

श्री कृष्ण जी की आरती / lyrics हिन्दी में  : आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी

दुर्गा माता आरती लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी – आरती

माँ काली आरती लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती

श्री दुर्गा चालीसा  लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : नमो नमो दुर्गे सुख करनी,नमो नमो अम्बे दुःख हरनी ।

दुर्गा माता आरती लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : जय अम्बे गौरी माँ दुर्गा जी की आरती

Janmashtami 2022 Date: श्रीक़ृष्ण जन्म अष्टमी 2022 कब है ,पूजा विधि, शुभ मुहूर्त ।

Multiplex ad

6 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.