जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी – आरती (Jai Ambe Gauri Maiya Jai Shyama Gauri)

2
571
Top Ad

2022 Jai Ambe Gauri Aarti in Hindi : माँ अम्बे की आरती “जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी लिरिक्स | Jai Ambe Gauri Aarti Lyrics” का नवरात्र मे पूजा का बहुत महत्व है ।माता की आरती करने से मनोकामना पूरी होती है ।

Maa Durga ki aarti

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामा गौरी Lyrics

जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी ।
तुमको निशदिन ध्यावत,
हरि ब्रह्मा शिवरी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत,
टीको मृगमद को ।
उज्ज्वल से दोउ नैना,
चंद्रवदन नीको ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर,
रक्ताम्बर राजै ।
रक्तपुष्प गल माला,
कंठन पर साजै ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥


केहरि वाहन राजत,
खड्ग खप्पर धारी ।
सुर-नर-मुनिजन सेवत,
तिनके दुखहारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित,
नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर,
सम राजत ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥


शुंभ-निशुंभ बिदारे,
महिषासुर घाती ।
धूम्र विलोचन नैना,
निशदिन मदमाती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे,
शोणित बीज हरे ।
मधु-कैटभ दोउ मारे,
सुर भयहीन करे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥


ब्रह्माणी, रूद्राणी,
तुम कमला रानी ।
आगम निगम बखानी,
तुम शिव पटरानी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत,
नृत्य करत भैरों ।
बाजत ताल मृदंगा,
अरू बाजत डमरू ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥


तुम ही जग की माता,
तुम ही हो भरता,
भक्तन की दुख हरता ।
सुख संपति करता ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित,
वर मुद्रा धारी । [खड्ग खप्पर धारी]
मनवांछित फल पावत,

सेवत नर नारी ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत,
अगर कपूर बाती ।
श्रीमालकेतु में राजत,
कोटि रतन ज्योती ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरति,
जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी,
सुख-संपति पावे ॥
ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी,
मैया जय श्यामा गौरी ।

अन्य आरती संग्रह :

श्री शनि देव जी की आरती / lyrics हिन्दी में : आरती कीजै नरसिंह कुंवर की

श्री गणेश जी आरती / lyrics हिन्दी में  : जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा

संतोषी माता की आरती / lyrics हिन्दी में  : जय सन्तोषी माता आरती

श्री कृष्ण जी की आरती / lyrics हिन्दी में  : आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी

दुर्गा माता आरती लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी – आरती

माँ काली आरती लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : अम्बे तू है जगदम्बे काली आरती

श्री दुर्गा चालीसा  लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : नमो नमो दुर्गे सुख करनी,नमो नमो अम्बे दुःख हरनी ।

दुर्गा माता आरती लीरिक्स / lyrics हिन्दी में : जय अम्बे गौरी माँ दुर्गा जी की आरती

Janmashtami 2022 Date: श्रीक़ृष्ण जन्म अष्टमी 2022 कब है ,पूजा विधि, शुभ मुहूर्त ।

Multiplex ad

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.